गोड्डा

गोड्डा में 12वें ग्रीष्मकालीन आवासीय नेटबॉल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन

250 खिलाड़ी हुए शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा :  जिला के गांधी मैदान में 12वें ग्रीष्मकालीन आवासीय नेटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य उद्घाटन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 5 जून तक संचालित होगा, जिसमें जिले भर से करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोड्डा एसडीएम बैद्यनाथ उरांव, जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष सह जेएमएम जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि अब वह दौर नहीं रहा जब खेल को सिर्फ समय की बर्बादी माना जाता था। आज खिलाड़ी खेल के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और बड़े मुकाम हासिल कर रहे हैं। वहीं जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों को नौकरी, स्कॉलरशिप और पेंशन जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। खिलाड़ियों को खेल के साथ अनुशासन और मेहनत पर विशेष ध्यान देना चाहिए।जेएमएम जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल ने कहा कि जिले में कई खेल खेले जाते हैं, लेकिन नेटबॉल ने जिस तरह अपनी अलग पहचान बनाई है, वह सराहनीय है। इस अवसर पर गोड्डा जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आतिशबाजी कर जश्न भी मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरव सुमन, समाजसेवी मुन्ना तिवारी, नेटबॉल सचिव गुंजन कुमार झा, उपाध्यक्ष बैद्यनाथ देहरी, ललन कुमार लड्डू, कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र गांधी, सक्रिय सदस्य रणजीत मोदी, साकेत सिंह, कृष्ण मेम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button