बरेली
किसना ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया
राज्य में 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बदायूं : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में अपने 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम के भव्य उद्घाटन की घोषणा की।
उद्घाटन समारोह में हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया और बदायूं विधायक महेश चंद्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस नए शोरूम के साथ किसना ने क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति को और विस्तार दिया है। भव्य उद्घाटन के अवसर पर किसना ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स लेकर आया है।
हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा,
“उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और संभावनाओं से भरपूर बाजार है। यहां उपभोक्ताओं की बदलती पसंद और बढ़ती आकांक्षाएं विकास के नए अवसर प्रदान कर रही हैं। बदायूं में हमारे 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत ‘हर घर किसना’ के हमारे विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है ।
किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स अनमोल गुप्ता एवं अनुपम जिमी ने कहा, “किसना जैसे भरोसेमंद, नवाचार और गुणवत्ता से जुड़े प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है।




