खैरथल

जिला मुख्यालय खैरथल से रोडवेज बस संचालन की मांग को लेकर सीपीआई का प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। जिला मुख्यालय खैरथल से पूर्व की भांति रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) शाखा खैरथल ने सोमवार को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कामरेड मदनलाल के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट को ज्ञापन देकर आमजन की समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड तेजपाल सैनी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रोडवेज बस संचालन की मांग उठाई। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड एल.आर. बाल्याण का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।
पार्टी कार्यकर्ता रेलवे फाटक से सिनेमा रोड होते हुए जुलूस के रूप में जिला कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में तिजारा-खैरथल वाया कोटकासिम, बीबीरानी, हरसोली, कोटकासिम-खैरथल वाया किशनगढ़, भिवाड़ी-खैरथल वाया टपूकड़ा, तिजारा, किशनगढ़ तथा बानसूर-खैरथल वाया ततारपुर चौराहा मार्ग पर रोडवेज बसें संचालित कराने की मांग की गई।
सीपीआई नेताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय बनने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों और तहसीलों से खैरथल तक सीधा परिवहन साधन उपलब्ध नहीं होने से आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोग जिला कलक्टर की जनसुनवाई तक नहीं पहुंच पाते, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान भी प्रभावित हो रहा है।
आमजन की मांग के समर्थन में दलित उत्थान संघर्ष सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल जाजोरिया सहित शिवलीराम, सन्तराम, फुलसिंह, रूप किशोर जोशी, गंगाराम शर्मा, हेमंत गुप्ता, सुभाष यादव, बाबूलाल, पदम शर्मा, मनमोहन सैनी, भौरेलाल, राधेश्याम, रतनलाल सैनी, गिर्राज एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button