मथुरा

मथुरा के राधापुरम में मकान की तोड़फोड़ के दौरान छज्जे के साथ गिरा मजदूर, मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के राधापुरम स्टेट में मकान की तोड़फोड़ के दौरान छज्जा गिरने से दो मजदूर दब गए। साथियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। रामबाबू ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बीते एक माह से राधापुरम स्टेट सेक्टर-एक में एक मकान की तोड़फोड़ का कार्य कर रहा है। सोमवार को देवीपुरा निवासी ताराचंद्र छज्जे पर तोड़फोड़ कर रहे थे जबकि मिथलेश नीचे खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक छज्जा गिर गया और ताराचंद्र मलबे में दब गए। मिलथेश भी मलबे की चपेट में आ गईं। आनन-फानन साथियों ने दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ताराचंद्र को मृत घोषित कर दिया। मिथलेश का उपचार चल रहा है। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button