पाकुड़

कांग्रेस की रांची कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु की बैठक

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,

पाकुड़ (झा०खं०), बीते सोमवार 28 अप्रैल 2025 को पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के बतौर मुख्यातिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह- पाकुड़ जिला प्रभारी सुल्तान अहमद एवं पाकुड़ पर्यवेक्षक अशोक दास ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। आयोजित बैठक में आगामी 3 मई 2025 को रांची में होने वाली कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षात्मक चर्चा के साथ पाकुड़ से अधिक संख्या में कार्यकताओं की भागीदारी सुनिश्चित की मुद्दे ले आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संविधान बचाओ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उपस्थित कांग्रेसियों ने अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही वही बतौर मुख्यातिथि सुल्तान अहमद ने बैठक में उपस्थित कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह रैली संविधान की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैलियां 3 मई से 10 मई तक, विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैलियां 11 मई से 17 मई तक , घर-घर सम्पर्क अभियान 20 मई से 30 मई तक, जनता के साथ घरेलू स्तर पर संघवाद स्थापित करना होगा। इसमें पाकुड़ जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकताओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकताओं से रैली को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक मे प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button