शामली

दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल, एक का पैर टूटा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

 चौसाना। चौसाना-बिडौली मार्ग पर सकौती गांव के निकट शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक का पैर टूट गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊन में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव अजीजपुर निवासी तालिब और आमिर बाइक से चौसाना से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सकौती गांव के निकट पहुंची, तभी बिडौली की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना चौसाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ऊन पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button