शामली

ऊन शुगर मिल में पुराल की गांठों में लगी आग, मची अफरातफरी

एक एकड़ में रखी लाखों की पुराल जलने से बचाने में जुटी दमकल, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

ऊन शामली : श्यामली-श्यामला स्थित ऊन शुगर मिल परिसर में मंगलवार को करीब एक एकड़ में रखी पुराल की गांठों में अचानक आग लग गई। धुआं और आग की लपटें उठते देख मिल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
पुराल की गांठों का ढेर बड़ा होने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पानी की बौछार कर आग को आसपास की गांठों तक फैलने से रोका गया। काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इनका कहना है
डिस्टलरी अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि करीब एक एकड़ क्षेत्र में पुराल की गांठें रखी थीं। बारिश के बाद गांठों के अंदर गैस बनने से तापमान बढ़ने के कारण आग लगने की संभावना है। दमकल की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button