
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। क्षैत्र के एक गांव की एक किशोरी को युवको का गैंग मिलकर छेडछाड व परेशान करता था। जिसका विरोध करते हुए किशोरी के परिवार के लोग अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस चौकी पहुॅचें और विरोध कर तहरीर दी गई। पुलिस ने ग्रामीणो के गुस्से को देखते हुए आरोपी तीन युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मे अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हो सकी।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव मे एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के कुछ युवक गैंग बनाकर गंदे इशारे करते थे और परेशान करते थे। जिससे तंग आई किशोरी ने अपने परिजनो को घटना से अवगत कराया। परिजनो ने इज्जत के कारण किशोरी का स्कूल जाना बंद करा दिया। लेंकिन आरोपियों की हरकत यहीॅ नही रूकी। आरोपियो ने मिलकर किसी माध्यम से अपने मोबाईल नम्बर को पर्ची पर लिखकर किशोरी तक पहॅुॅचाया। परिजनो को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद किशोरी के बाबा अपने गांव के परिचितो के साथ मिलकर गुरूवार रात्रि को चौसाना चौकी पहुॅचें और विरोध कर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी मुकदमें मे नही हो सकी। महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा से जुडा मामला होने पर घटना क्षैत्र मे चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
