शामली

नशा-मुक्ति अभियान के तहत आदर्शमंडी पुलिस की पहल

ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

शामली। जनपद में चलाए जा रहे नशा-मुक्ति अभियान के अंतर्गत थाना आदर्शमंडी पुलिस ने ग्राम मुंडेट कला में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर बुरा प्रभाव डालता है। लोगों को खेलकूद, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की सलाह दी गई।

पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि नशा-मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button