Uncategorizedशामली
साइबर अपराधों से बचाव को लेकर शामली पुलिस का जागरूकता अभियान
महिलाओं और बालिकाओं को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
शामली। साइबर अपराधों पर रोकथाम के उद्देश्य से शामली पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना आदर्शमंडी पुलिस ने ग्राम मुंडेट कला में महिलाओं और बालिकाओं को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी।
पुलिस टीम ने लोगों को ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर ही साइबर अपराधों से बचाव संभव है।

