बरेली

मत्स्य विभाग के अन्तर्गत संचालित राज्य एवं केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत संचालित राज्य एवं केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मत्स्य पालन विभाग द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है उनका लाभ सभी गरीब पात्रों को दिया जाए जिससे कि वह लाभान्वित हो सके। बैठक में उन्होंने सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देश देते हुए कहा कि बाहर से कितनी मात्रा में मछली आ रही हैं तथा कितनी खपत हो रही है उसका एक सर्वे कराया जाए और इसकी बैठक हर दो माह में एक बार अवश्य की जाए। बैठक में मीरगंज निवासी मत्स्य पालक ने कहा कि उन्होनें उनकी जमीन पर हुए अवैध पट्टे की शिकायत 21 तारीख को की थी परन्तु अभी तक कोई निस्तारण नही हो  पाया है जिस पर जिलाधिकारी ने  सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये।
बैठक में उन्होंने अधिशासी अभियन्ता नहर विभाग को निर्देश दिये कि ऐसी नदियां जो सूखने की कगार पर आ गयी हैं उनमें शीघ्र पानी भरवाया जाए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, डी.सी.मनरेगा हबीब अंसारी, सहायक निदेशक मत्स्य सहित  मत्स्य पालक  उपस्थित रहे !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button