वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर बाइक सवार ने की हरकत देखकर खौल उठेगा खून

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर बाइक सवार युवकों की हरकतों से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि बाइक पर सवार कुछ युवक परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के बीच से गुजरते हुए युवतियों से छेड़छाड़ करते रहे। इसी दौरान एक युवती को पानी की बोतल मार दी जिससे वहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय परिक्रमा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरोप है कि बाइक सवार युवक तेज गति से निकलते हुए अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवती पर पानी की बोतल मार दी। युवती के साथ हुई इस हरकत को देखकर आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और युवकों ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार युवकों की जमकर धुनाई कर दी। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



