समाज के घिसे-पिटे लोग जाते हैं कांवड़ लेने” – गजराज सिंह , कांग्रेस के पूर्व विधायक ( कांवड़ यात्रा पर विवादित बयान )

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह का कांवड़ यात्रा को लेकर दिया गया बयान विवादों में आ गया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में मुख्य रूप से समाज के ” घिसे-पिटे लोग ” और ओबीसी वर्ग के लोग शामिल होते हैं।
हापुड़ से कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा, ” कभी आपने देखा है कि कांवड़ लेने अपरकास्ट के लोग कितने जाते हैं। समाज के घिसे-पिटे लोग, ओबीसी वर्ग के घिसे-पिटे लोग, और ओबीसी में भी अति-पिछड़े लोग ही जाते हैं, उन्हें यह लोग भेजते हैं।”
कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह का विवादित बयान सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और इसे लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर पहले भी कई नेताओं के बयान राजनीतिक बहस का विषय बन चुके हैं।



