जालौन

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

सुरक्षा, स्वावलंबन एवं अधिकारों की दी जानकारी, वितरित किए पंपलेट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन। थाना कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम द्वारा सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के तहत कस्बा जालौन में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान उपनिरीक्षक मधु यादव ने महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
पुलिस कर्मियों ने घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला अधिकारों एवं उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियां साझा की गईं।
थाना कोतवाली जालौन पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए 24×7 प्रतिबद्ध है तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button