बरेली

नो व्हीकल डे’ पर जिलाधिकारी पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय

ईंधन बचत और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने अपनाया ‘नो व्हीकल डे 

शनिवार और सोमवार को ‘वाहन मुक्त दिवस’ मनाने की करी अपील
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील एवं  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में शनिवार एवं सोमवार को ‘‘नो व्हीकल डे’’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज अपने आवास से पैदल चलकर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों/ कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति सप्ताह में कम से कम दो दिन निजी अथवा सरकारी वाहनों का कम उपयोग करें तो इससे प्रदूषण में कमी आने के साथ ईंधन की भी बचत होगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे देशहित के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा सोमवार एवं शनिवार को ‘‘वाहन मुक्त दिवस’’ के रूप में मनाते हुए सार्वजनिक परिवहन अथवा पैदल चलने को प्राथमिकता दें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों की फिटनेस भी बेहतर होगी और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायता मिलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button