झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर पाकुड़ पुलिस अलर्ट, एसपी ने की ब्रीफिं
Pakur police on alert for Jharkhand Teacher Eligibility Test, SP briefs

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 को शान्तिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त सम्पन्न कराने के लिए पाकुड़ पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने शनिवार को पुलिस केन्द्र स्थित शहीद अमरजीत बलिहार स्टेडियम में परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों, जवानों, चौकीदारों एवं गृह रक्षकों को ब्रीफिंग दी। एसपी ने निर्देश दिया कि सभी सुरक्षाकर्मी 1 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजे तक अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करे। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा। साथ ही अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों के साथ शालीन व्यवहार करने का निर्देश दिया गया। एसपी अनुदीप सिंह ने थाना प्रभारियों को परीक्षा केन्द्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, उड़नदस्ता दल को केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया। परीक्षा समाप्ति के बाद भी पुलिस बल परीक्षा सामग्री के सुरक्षित प्रस्थान तक केन्द्रों पर तैनात रहेगा। इसके अलावे जिला नियंत्रण कक्ष को प्रत्येक घंटे परीक्षा केन्द्रों से रिपोर्ट लेने, साइबर सेल को सोशल मीडिया पर निगरानी रखने तथा अफवाह और भ्रामक पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी को भी तैयार रहने को कहा गया। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़, परिचारी प्रवर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।



