भरत पुर
भुसावर में गूंजेंगे श्री हरि के जयकारे
05 जून शुक्रवार से शुरू होगा श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन

कलश यात्रा से सजेगी धर्म नगरी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में अधिक मास ( पुरुषोत्तम) के पावन अवसर पर आगामी 05 जून शुक्रवार से भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा कस्बे की फिजाओं में घुलने वाली है। जहां कस्बे के कथा स्थल बन्देश्वर महादेव मन्दिर बन्ध का नंगला में 05 जून से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का भव्य शंखनाद होने जा रहा है। जहां आयोजक समस्त बौहरा परिवार के सदस्य विष्णु दत्त, लोकेश बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि परमपिता परमात्मा की असीम कृपा से और संगक्षक रत्न लाल जी बोहरा एवं ब्र्मा देवी जी की कृपा से और समस्त बौहरा परिवार श्रद्धालु, सनातन धर्म प्रेमी अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है जहां समस्त बौहरा परिवार संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में पूरी तन्मयता के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं ताकि इस ज्ञान यज्ञ महोत्सव के भव्य आयोजन को अविस्मरणीय बनाया जा सके। इस आध्यात्मिक महोत्सव के संदर्भ में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए हरि बोहरा, प्रकाश चन्द, केशव देव ने बताया कि समस्त बौहरा परिवार के संयुक्त तत्वाधान में कस्बे के बन्देश्वर महादेव मन्दिर बन्ध का नंगला में 05 जून शुक्रवार से 12 जून शुक्रवार तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जहां इस कार्यक्रम का शुभारंभ 05 जून शुक्रवार को सुबह 07 बजे से भव्य कलश यात्रा कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर से निकलने के साथ होगा। बैण्ड बाजे और धार्मिक भजनों की गूंज के बीच यह कलश यात्रा हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी, जो सम्पूर्ण क्षेत्र को भक्तिमय परिवेश में सराबोर कर देगी। श्रद्धालुओं के लिए यह एक दुर्लभ अवसर होगा जब सामुहिक रूप से धर्म ध्वजा फहराते हुए इस पावन कथा का आगाज करेंगे। वहीं बन्देश्वर महादेव मन्दिर बन्ध का नंगला में नीम करोली बाबा की शरणागत भक्त एवं जयपुर से पधारी हुई बाल ब्रह्यचारणी कथा वाचक व्यास डॉ0 कृष्णा पाठक अपनी अमृतमयी वाणी से भक्तों को निहाल करेंगे। 05 जून शुक्रवार से 12 जून शुक्रवार 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का वाचन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर समस्त बौहरा परिवार के श्रद्धालु और सनातन धर्मप्रेमी और भक्त मण्डल के सदस्य इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए दिन रात सेवा में संलग्न है, जो सामुदायिक एकता
और धार्मिक निष्ठा की एक अनुपम मिशाल पेश कर रहा है।



