भरत पुर

कथावाचक को चांदी का मुकुट पहना कर किया सम्मान 

नाथू का नगला में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान किया सम्मान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत दीवली के गांव नाथू का नंगला में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास पंडित पुरुषोत्तम कृष्ण महाराज जी का पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज, दीवली ग्राम पंचायत सरपंच सुश्री भाग्यश्री मीणा के द्वारा चांदी का मुकुट एवं साफा और माला पहनकर स्वागत सम्मान किया गया। जहां कथा वाचक पंडित पुरुषोत्तम कृष्ण महाराज जी ने अपने मुखारबिंद से उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा श्रवण करवाते हुए भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओ से आज के जीवन में सीख लेने की अपील की गई । इस पावन अवसर पर श्री लहरी, भोला फौजदार, हरवीर, भंडारी, रामवीर, भजन, रवि, करन सिंह, शिवराम, सांवल, सूबेदार आदि उपस्थित रहे। वहीं नाथू का नंगला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का विश्राम आरती के बाद प्रसादी वितरण के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button