जालौन
आधा दर्जन ग्राम विकास अधिकारियों का स्थानांतरण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। ग्रामीणांचल में विकास कार्यों में कोई अवरोध पैदा न हो इसको देखते हुये विभिन्न विकासखंडों में तैनात आधा दर्जन ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर उन्हें नवीन विकासखंड में स्थानांतरित किया गया है।
उक्त जानकारी से अवगत कराते हुये डा. निशांत पांडेय डीडीओ ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी नवीन सिंह को कदौरा से महेवा विकासखंड, नरेंद्र कुमार को कोंच से डकोर विकासखंड, संदीप रावत नदीगांव से कोंच विकासखंड, शरद कुमार कुठौंद से माधौगढ़, साधना राठौर डकोर से जालौन व सतीशचंद्र महेवा को कदौरा विकासखंड के लिये स्थानांतरित किया गया है।


