ललितपुर

नवागत बीएसए का शिक्षा मित्रों ने किया स्वागत

स्थानांतरण-समायोजन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैंस के नेतृत्व में नवागत बीएसए रत्नेश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा जनपद में शिक्षा मित्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैंस ने बीएसए को बताया कि जनपद के शिक्षा मित्रों का स्थानांतरण एवं समायोजन कार्य पिछले लगभग पांच माह से लंबित पड़ा हुआ है, जिससे बड़ी संख्या में शिक्षा मित्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा मित्र अपने ससुराल क्षेत्र के नजदीकी विद्यालयों में तथा पुरुष शिक्षा मित्र अपने मूल निवास के समीप स्थित विद्यालयों में समायोजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण उन्हें दूरस्थ विद्यालयों में कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि शिक्षा मित्रों के हित में स्थानांतरण एवं समायोजन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही, जिस पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केहरसिंह बुंदेला, अशोक कुमार अहिरवार, शैलेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह परमार, शैलेंद्र राजा बुंदेला, अशोक परिहार, दिनेश राजपूत, शिवनारायण शर्मा, धन सिंह राजपूत, दीपक तिवारी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button