मथुरा

वृंदावन में टटिया स्थान पर कलयुग का प्रवेश नहीं : राजेंद्र दास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। पुरुषोत्तम मास में गोवर्धन स्थित राधा गोल्फ में श्रीराधा रसिक शरण में गुरु कृपा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। राधा गोल्फ से गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह जगह आरती उतार कर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। व्यासपीठ पर मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज का और बाबा चित्र विचित्र बिहारी दास महाराज चंदन तिलक लगाकर आरती उतारकर अशीर्वाद लिया गया। कथा में अनिरुध्दाचार्य महाराज, पूर्णिमा साध्वी आदि शामिल हुए। पहले दिन कथा के मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज ने गुरु की महिमा का वर्णन किया। उन्होने ने स्वामी हरिदास के बारे में कहा कि स्वामी हरिदास के शिष्य आज भी उनकी परंपराओं को पूरी तरह निर्वहन कर रहे। आज टटिया स्थान चले जाओ, वहां पर आज भी कलयुग का प्रवेश नहीं हुआ है। कलयुग का मतलब यह है कि वहां बिजली नहीं है। मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित है। यहां की रज में ठाकुरजी का आज भी वास है। यहां एकांत भजन से मन को शांति मिलती है। इस स्थान की महिमा का जितना बखान किया जाए। उतनी कम है। यदि आप श्रीधाम वृंदावन में जाएं तो टटिया स्थान में दर्शन करने के लिए अवश्य जाएं। इस मौके पर रवि खुराना, बिहारी महाराज, जय किशन गुप्ता, विजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, अमित बंसल, गौरव आदि मौजूद रहे। रात्रि में आश्रम में रास का आयोजन हुआ। जिसे देखकर श्रध्दालु मंत्रमुग्ध हो गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button