हापुड़
नाबालिग से छेडछाड पर युवक को भेजा जेल…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – जनपद हापुड में पुलिस कोतवाली पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में वांछित व नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी युवक के कब्जे से अवैध चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी पिलखुआ की घास मंडी का रहने वाला करन पुत्र टेकचंद है। पुलिस ने आरोपी युवक करन को जेल भेज दिया है।



