कानपुर
दादा नगर कोपेस्टेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उद्यमियों द्वारा वृक्षारोपण व श्रमिकों एवं राहगीरों को फलों का वितरण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : सुबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में चेयरमैन विजय कपूर एवं वरिष्ठ जननायक अजय कपूर के साथ उद्यमियों द्वारा शहतूत के 11 वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की खुशियाँ मनाते हुए श्रमिकों एवं राहगीरों को फलों का वितरण भी किया गया। बृक्षारोपण एवं फल-वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि एवं लोक लेखा समिति के पूर्व अध्यक्ष अजय कपूर ने कोपेस्टेट चेयरमैन विजय कपूर तथा दादा नगर के उद्यमियों की पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिवर्ष किए जाने वाले व्यापक वृक्षारोपण अभियानों के परिणाम स्वरूप दादा नगर में प्रदूषण का स्तर न्यूनतम बना हुआ है,जो सभी उद्यमियों के सामूहिक प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है। पर्यावरण संरक्षण केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है। औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का यह मॉडल अनुकरणीय है। उन्होंने चेयरमैन विजय कपूर एवं सभी उद्यमियों को पर्यावरण संवर्धन के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों हेतु साधुवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में चेयरमैन विजय कपूर के साथ प्रमुख रूप से सुरेश पुरी,हरीश ईसरानी,पंकज गिरधर,नरेश पंजाबी,भीम सेन,श्याम बिजलानी,दिनेश कुशवाहा, अवधपाल सिंह,हरीश ईसरानी, हरेन्दर सिंह डिम्पल,श्यामलाल मूलचंदानी,प्रेम राज,गुरविन्दर सिंह गप्पी,अशोक जुनेजा, पम्मी खन्ना,शरद शर्मा,अर्पित अवस्थी, विज,चरनजीत सिंह नामी,यशपाल सचान, सन्तोष गुप्ता,प्रेम नरायन शर्मा, शिव कुमार प्रजापति,आर. एस. शुक्ला,हरि किशन वर्मा,गोपाल मिश्रा,अंश चन्देल सहित बहुत से उद्यमीगण उपस्थित रहे।



