जालौन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना प्राथमिकताःसीएमओ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद के नेतृत्व में सीएमओ परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुराने पेंशनर्स, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  डॉ. प्रेम प्रताप सिंह, डॉ. धर्मेंद्र समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।
कार्यक्रम के उपरांत सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने अपने चैंबर में मीडिया से बातचीत करते हुए जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए जनपद में संचालित 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों  और 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों  की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कालपी, माधौगढ़, कोंच, जालौन, छिरिया, कुठौंद एवं पिंडारी सहित विभिन्न विकास खंडों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है, जिससे ग्रामीण जनता को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। सीएमओ ने यह भी कहा कि हाल ही में जनपद में लैब टेक्नीशियनों की तैनाती की गई है, जिससे जांच सेवाओं में सुधार हुआ है और मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिल रही है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार रखें और उन्हें सम्मानपूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जिससे किसी भी मरीज को उपचार के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि मैं पूर्व में बतौर अपर मुख्य शिक्षा अधिकारी उन्नाव में कार्यरत थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button