शामली

स्विमिंग पूल में विवाद, सभासद पति से मारपीट का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल वार्ड नंबर-8 के सभासद पति ने तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए  पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रविवार को कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी हारुन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कस्बे के एक स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। आरोप है कि वहां मौजूद तीन व्यक्ति कुछ बच्चों के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध करते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।पीड़ित के अनुसार शोर-शराबा होने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। रविवार को पीड़ित सभासद पति ने थाने पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
————-
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button