शामली

बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात व अनाज पर चोरों ने किया हाथ साफ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। कस्बे के ईदगाह नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण, अनाज और नकदी चोरी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने एक युवक और उसके तीन साथियों को नामजद करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कर चोरी गया सामान बरामद कराने की गुहार लगाई है।रविवार को कस्बे के मोहल्ला ईदगाह नई बस्ती, देहात निवासी मुनव्वर पुत्र जाज हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने उपचार के लिए पंजाब गया हुआ था। आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में विगत तीन जून की रात रिजवान उर्फ अंजली पुत्र नफीस तथा उसके तीन साथियों ने उसके मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी उसके घर से लैपटॉप चोरी कर चुका है।पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे करीब 10 तोला चांदी के छागल, 14 तोला चांदी की पाजेब, 12 तोला चांदी का जस्तबंद, 10 तोला चांदी के तोड़े तथा 2.5 ग्राम सोने की नथली समेत अन्य सामान ले गए। इसके अलावा छह क्विंटल अनाज और पांच हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ली गए । पीड़ित ने बताया कि उक्त आभूषण उसने अपनी बेटी के भविष्य और शादी के लिए बनवाकर सुरक्षित रखे थे।बताया कि जब वह वापस घर लौटा तो मकान के ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा था। आरोप है कि चोरों ने मुख्य गेट और वाशिंग मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि सूचना संदिग्ध लग रही है पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button