बरेली

विश्व जागृति मिशन द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विश्व जागृति मिशन, बरेली मंडल द्वारा आज श्री भारत माता मंदिर, राजेंद्र नगर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गुरु भाई-बहनों ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम एवं श्री हनुमान जी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की । महामंत्री पवन अरोड़ा ने बताया कि  सुंदरकांड का पाठ कर राष्ट्र, समाज एवं समस्त मानवता के कल्याण की मंगलकामना की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध के प्रति भी प्रार्थना की गई कि तुरंत युद्ध समाप्त हो ताकि कि विश्व में शांति की स्थापना हो एवं पूरा विश्व खुशहाल हो सके । इस अवसर पर प्रमुख रूप से ममता गर्ग, वंदना अग्रवाल, मंजू गोयल, इंदु गोयल, किरण सिंह, अंजू पचनदा, गीतेश गुप्ता, प्रियंका मौर्य, रेनू मिश्रा, गीता जोशी, मधु सक्सेना, संदीप मेहरा, संजय गर्ग, नीरज माथुर, नूतन मिश्रा, राकेश अरोड़ा, संजीव अग्रवाल, नरेंद्र खुराना, महेंद्र पाठक एवं वेद प्रकाश गंगवार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button