बरेली
पुरुषोत्तम मास में शर्मा परिवार द्वारा भंडारे का किया गया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आलमगिरिगंज स्थित पावनधाम मंदिर में रविवार को पुरूषोत्तम मास में श्रद्धा सुमन भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह 11.30 से 12.30 बजे तक हवन, यज्ञ आदि किया गया तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से भंडारा आरंभ हुआ।प्रसाद ग्रहण करने के लिए क्षेत्र के सम्मानित लोगों में निमिषा मित्तल, शिखा बंसल, गुंजन अग्रवाल, साधना अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, रति मिश्रा शामिल रहे तथा पुरुषो में अंकित शर्मा, शिव ओम शर्मा, सर्वेश अग्रवाल, रजत अग्रवाल आदि लोगों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन प्रभाकर शर्मा, दिनकर शर्मा एवं मोनिका शर्मा(शर्मा परिवार) द्वारा किया गया। जिसमें छोटे बच्चों ने भी खूब सेवा की तथा सभी को प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया। बताते चलें कि शर्मा परिवार समय-समय पर होने वाले अन्य धार्मिक क्रियाकलापों में भी अपना सहयोग बनाए रखता है।



