बरेली
ज्येष्ठ मास के छठे मंगलवार पर “बड़ा मंगल सेवा एवं विशाल भंडारा” आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : ज्येष्ठ मास के पावन छठवें मंगलवार के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस पर एक विशाल सेवा एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक, कैंट विधानसभा, बरेली संजीव अग्रवाल द्वारा रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर संजीव अग्रवाल ने स्वयं प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई तथा क्लब द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवा, सहयोग एवं मानवता के मूल्यों को सशक्त बनाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता एवं सद्भाव का संदेश पहुँचाना था। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने पूर्ण समर्पण के साथ सेवा कार्य को सफल बनाया।



