खैरथल

जिले के राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावासों में सत्र 2026-27 हेतु आवेदन आमंत्रित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिले में संचालित चार राजकीय अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। किशनगढ़बास एवं तिजारा में बालक तथा बालिका छात्रावास प्रत्येक 50-50 सीटों की क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदायों (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन) के कक्षा 9वीं एवं उससे उच्चतर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीपीएल, दिव्यांग, अनाथ तथा निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। सभी छात्रावासों में विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रावास में सीटें रिक्त रहने की स्थिति में ही अंतिम प्रवेश सूची में शामिल किया जाएगा।
आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा कराने के लिए कार्यालय समय में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अलवर अथवा संबंधित छात्रावास में संपर्क किया जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button