जालौन

व्यापारियों ने संदीप बंसल का जन्म दिवस सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया

समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी व्यापारियों ने दोहराया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। मंगलवार को जिला परिषद रोड उरई स्थित होटल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद जालौन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी (पूर्व मंत्री) का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी बंधुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा एवं कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनहित कार्यों की सराहना की और सेवा भाव को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जनपद जालौन द्वारा निर्वाचन 2026 के संदर्भ में गहोई सेवा मंडल उरई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष पद पर पवन गेड़ा, मंत्री संजय कुरेले, उपाध्यक्ष अनूप पहारिया, कोषाध्यक्ष अवधेश रावत एवं सहमंत्री अरविंद तरसौलिया सहित अन्य सदस्यों जैसे अखिल सोनी (डकोर), अनिल कंथरिया, अरविंद पचोखरा, कमलेश मानपुरा, पंकज कसाब, जितेंद्र कंथरिया एवं गौरव इटौंदिया को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव सिपौल्या द्वारा किया गया तथा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में सेवा, संगठन और सहयोग की भावना प्रमुख रूप से देखने को मिली। इस अवसर पर संदीप बंसल के जन्मदिन को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया। मुख्य रूप से पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन केप्टन अखिलेश नगाइच, कैप्टन संतोष रायकवार के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों की उपस्थिति सराहनीय रही। इस अवसर पर व्यापार मंडल के सम्मानित पदाधिकारियों में ज्ञान सिंह खांगर, बलवीर सोनी, डॉक्टर प्रज्ञा राजपूत, गौरव राठौर, प्रदीप द्विवेदी, बबलू दुबे, रोहित अग्रवाल, बलवीर जादौन, बंटू गुर्जर, राघवेंद्र सिंह, उदय करण प्रजापति, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ राजकुमार अग्रवाल, अरुण द्विवेदी, मंडावी सिंह, सौरभ अवस्थी, अंकित त्रिपाठी, शिव दयाल हुंका, उमेश चंद्र शर्मा, धीरेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पांचाल इत्यादि बंधु उपस्थित रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button