शामली

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जारी विद्यालय रैंकिंग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली ने उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को जनपद के 111 माध्यमिक विद्यालयों में प्रथम स्थान तथा प्रदेश के 28,529 विद्यालयों में 57वीं रैंक प्राप्त हुई है। साथ ही विद्यालय को पठन-पाठन की गुणवत्ता के आधार पर ए ग्रेड भी प्रदान किया गया है।
प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने बताया कि यह रैंकिंग माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन के अंतर्गत तैयार की गई है। मिशन में विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहित प्रदेश के हजारों विद्यालयों को शामिल किया गया था। विद्यालयों का मूल्यांकन पहचान रिपोर्ट कार्ड पोर्टल के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा किया गया। मूल्यांकन के लिए छात्र संख्या, शिक्षण कक्ष अनुपात, छात्र-शिक्षक अनुपात, आधारभूत सुविधाएं, बोर्ड परीक्षा परिणाम तथा मेधावी छात्रों की सूची में शामिल विद्यार्थियों जैसे छह प्रमुख मानकों पर कुल 200 अंकों के आधार पर अंक प्रदान किए गए। इन मानकों पर प्राप्त अंकों के आधार पर जिला एवं प्रदेश स्तर की रैंकिंग तैयार की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button