बाराबंकी
मोहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार को मसौली थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार को मसौली थाना परिसर मे अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी
उपजिलाधिकारी सिरौली गौसपुर अनिल कुमार सरोज , पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे उपस्थित लोगो से पर्व को अक़ीदत एव सादगी से मनाने की अपील की गयी।
शांति समिति की बैठक मे उपस्थित क्षेत्र के सम्भ्रान्त जनो से रूबरू होते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि ने कहा कि मोहर्रम का पर्व हजरत इमाम हुसैन की सहादत की याद मे मनाया जाता है जो गम एव सादगी का प्रतीक है आप सभी लोग निकलने वाले परम्परागत रास्तो से अलम व ताजिये के जुलुस निकाले कोई नई परम्परा न डाले जिससे व्यवधान पैदा हो पुलिस आपके सहयोग मे रहेगी जुलुस को आप सभी लोग मिलकर सकुशल सम्पन कराये।
उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज ने कहा कि आप लोग अपने अपने जुलुस पूर्व से निर्धारित मार्गो से ही निकाले तथा कोई नई परम्परा न डाले जिससे व्यवधान उत्पन्न हो।
सीओ रामनगर गरिमा पंथ ने कहा कि ताजिया की ऊंचाई पहले के ही बराबर रखे तथा कोई फेरबदल न करे और पूर्व से निर्धारित मार्गो से ही जुलुस निकाले कोई नयी परम्परा न डाले जिससे माहौल में खलल पड़े उन्होंने ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग जोश में होश न खोये एव बुजुर्गों की सलाह पर ही त्यौहार को मनाये।
तहसीलदार बालेन्द्र भूषण वर्मा ने ताजियादारो से कहा कि अलम एव ताजियों का जुलूस निर्धारित मार्गो से ही निकाले तथा सकारात्मक सोच के साथ ही पर्व को मनाये। तथा स्वयं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे क्योंकि अमन चैन बनाये रखने में आप सभी लोगो की बड़ी भूमिका होती है आप सभी लोग पुलिस का सहयोग करे पुलिस आप लोगो के सहयोग के लिए हर समय मौजूद रहेगी उन्होंने सहयोगियों से गांवों में अलम एव ताजिया जुलूस के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने लोगो को सचेत करते हुए कहा कि यदि किसी ने महौल को खराब करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
इस मौक़े पर अवर अभियंता विद्युत लाल जी सिंह, नायब दिनेश कुमार पाण्डेय अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सनत मिश्रा, धर्मेंद्र प्रताप यादव , प्रधान अनीस अफजाल, मुईन अंसारी , नूर मोहम्मद, , मतीन अंसारी, इश्तियाक अंसारी, वली मो0 , हारिश शौकत, अबरार बीडीसी, आदि लोग मौजूद रहे।



