जालौन

खांगर समाज में संगठनात्मक मजबूती की नई पहल

राजकुमार खांगर का अभिनंदन, प्रताप भान सिंह को मिली जिला नेतृत्व की जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

उरई (जालौन)। अखिल भारतीय खांगर क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में गुरुवार को गुरुरोपण महाविद्यालय, कुकरगांव परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाज के वरिष्ठ नेता राजकुमार खांगर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर उनका सम्मान रहा। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
समारोह का संचालन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में संरक्षक ठाकुर दद्दा मलखान सिंह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरूप परिहार के मार्गदर्शन में संगठन की भावी रणनीतियों, सामाजिक एकता और समाजहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम खिलौने परिहार ने की।
बैठक के दौरान जनपद जालौन में पिछले कई महीनों से रिक्त चल रहे जिला अध्यक्ष पद को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। समाज के प्रतिनिधियों और उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत नेतृत्व प्रदान करने के उद्देश्य से प्रताप भान सिंह ‘पिंटू’ परिहार के नाम पर सर्वसम्मति व्यक्त की। इसके उपरांत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार खांगर, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष पिंडारी तथा अन्य पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से प्रताप भान सिंह को अखिल भारतीय खांगर क्षत्रिय समाज, जनपद जालौन का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। वहीं उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, शिक्षा, संगठन विस्तार और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भूपत सिंह मास्टर, डॉ. बृजकिशोर, धीर सिंह पिंडारी, राजकुमार परिहार, रजनीश गुड्डू, प्रवेश बरहा, विजय सिंह, प्रकाश, सुनील, मथुरा सिंह, समर सिंह, अमर सिंह, डॉ. जी.एस. परिहार सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में समाज की एकता और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button