संभल

11 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल/चंदौसी। जायंट्स ग्रुप ऑफ वूमेन पावर, वूमेन प्राइड एवं वूमेन एरा के संयुक्त तत्वावधान में विनायक गार्डन, सीता रोड स्थित चंदौसी में 11 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 11 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं प्रतिदिन सहभागिता कर रही हैं।

शिविर के प्रथम दिन प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक श्रीमती अनुपम ने योग के माध्यम से विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं के समाधान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को भद्रासन, बालासन और पवनमुक्तासन का अभ्यास कराया तथा इनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भद्रासन शरीर के लचीलेपन और संतुलन को बढ़ाता है, बालासन तनाव और थकान को दूर कर मानसिक शांति प्रदान करता है, जबकि पवनमुक्तासन पाचन तंत्र को मजबूत कर गैस एवं पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है। नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। इस अवसर पर फेडरेशन-5 की केंद्रीय समिति सदस्य डॉ. सुधा चौधरी, यूनिट डायरेक्टर क्षमा अग्रवाल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनु रस्तोगी, फेडरेशन अधिकारी शुभा कागजी, पूर्व अध्यक्ष अलका मंगल, तीनों ग्रुपों की अध्यक्ष नीतू अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल और अंजली चौधरी, डीओए वंदना गुप्ता, प्राची अग्रवाल, रेशु अग्रवाल, डीओएफ सुनीता अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, गीताली अग्रवाल सहित नगर की अनेक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन जिया जा सकता है। शिविर में आगामी दिनों में भी विभिन्न योगासन, प्राणायाम और स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button