बरेली
श्री हरि मंदिर में गौ माता भागवत का प्रथम दिवस पूज्य प्रेम निधि जी ने गौ सेवा की महिमा बताई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : भगवान श्री कृष्ण नंगे पैर गाय चराने जाते थे, नंगे पैर पाऊ में कुछ भी नहीं पहनते मैया कहती कुछ पहन लो,कांटे लगेगे, धूप में रेत गर्म पैरों में लगेगी कृष्ण कहते है मैया जो तो कह रही है मैं वही कर लोगा,पहन लोगा पर पहले जितनी भी यह गौ माता जा रही है इन के पैरो में भी कुछ पहना दे। अगर यह कुछ पहनेगी तभी मै कुछ पहनूंगा। यह मेरी माँ है मै गोपाल और यह गाय । गौ माता की रक्षा करना हमारा प्रथम धर्म है
श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में में आज 11/06/26 को श्री गौ माता भागवत कथा का आरंभ हुआ। परम पूज्य श्री राजेंद्र दास जी महाराज के प्रिय शिष्य पूज्य श्री प्रेम निधि जी महाराज द्वारा समस्त भक्तजनों को कथा का श्रवण करवाया गया।



