कैराना

चेकिंग अभियान में युवक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। थाना कैराना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समरयाब पुत्र जनाब अली निवासी ग्राम गंदराऊ, थाना कैराना के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना कैराना में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध हथियार रखने के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यूनुस खान, हेड कांस्टेबल ज्योति प्रकाश और हेड कांस्टेबल राहुल शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button