पाकुड़

झामुमो जिला समिति की बैठक संपन्न, हूल दिवस की तैयारियों पर हुई चर्चा

JMM District Committee meeting concludes; preparations for Hool Diwas discussed.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, झारखंड। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला समिति की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 30 जून को मनाए जाने वाले हूल दिवस के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि जिला मुख्यालय में पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी हूल दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमर शहीद सिदो-कान्हू, चाँद और भैरव सहित अन्य वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने तथा अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों और सचिवों को अपने-अपने प्रखंडों में भी हूल दिवस मनाने का निर्देश देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने कहा कि झामुमो हमेशा से हूल दिवस को भव्य रूप से मनाती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समय पर जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में हूल दिवस को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button