पाकुड़

पाकुड़िया में एक दिवसीय आम उत्सव-सह-बागवानी मेला का आयोजन, उत्कृष्ट लाभुक हुए सम्मानित

One-day Mango Festival-cum-Horticulture Fair organized in Pakuriya; outstanding beneficiaries felicitated.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया परिसर में शनिवार को एक दिवसीय “आम उत्सव-सह-बागवानी मेला” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोमनाथ बनर्जी की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर
झारखंड सरकार के आयुक्त (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना), रांची के निर्देशानुसार आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रति ग्रामीणों एवं लाभुकों को जागरूक करना तथा उन्हें योजना से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक ग्रामीण इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर बागवानी गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाएं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।
उत्कृष्ट बागवानी कार्य करने वाले लाभुक सम्मानित
मेले की प्रमुख आकर्षण उत्कृष्ट कार्य करने वाले बागवानी लाभुकों का सम्मान समारोह रहा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले लाभुकों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लाभुकों का उत्साहवर्धन करना है, ताकि वे भविष्य में भी बेहतर कार्य करें। साथ ही अन्य ग्रामीणों को भी सरकारी योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ लेने की प्रेरणा मिले।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बागवानी लाभुकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, उप प्रमुख अर्चना देवी, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, बीपीओ जगदीश पंडित, पंचायत समिति सदस्य गायत्री देवी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, मेट, बागवानी सखी तथा पूर्व एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष के बागवानी लाभुक उपस्थित थे। योजनाओं को धरातल पर उतारने का आह्वान वक्ताओं ने ग्रामीणों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और बागवानी आधारित आजीविका को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे किसानों और लाभुकों की आय में वृद्धि संभव है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button