शामली

घर के बाहर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दो दिन बाद भी नहीं हुई फायरिंग प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी पीड़ित ने लगाई सुरक्षा की गुहार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भारसी में घर के बाहर फायरिंग कर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव भारसी निवासी ऋषिपाल पुत्र रामफल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि विगत 12 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। इसी दौरान घर के बाहर से गाली-गलौज और फायरिंग की आवाज सुनाई दी। आरोप है कि एक गोली उसके घर के गेट में आकर लगी।शोर सुनकर जब वह छत से बाहर की ओर देखने आया तो सामने गांव के ही दिनेश पुत्र वीरेंद्र, आशु पुत्र तेजवीर तथा एक अन्य युवक खड़े दिखाई दिए। आरोप है कि उसे देखते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नियत से दिनेश ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। हालांकि वह किसी तरह बाल-बाल बच गया।पीड़ित के अनुसार, फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए, जिसके बाद आरोपी उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़ित ने मामले की शिकायत  पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित व्यक्ति ने जनपद के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है पीड़ित का आरोप है कि तीन दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button