खैरथल

ग्रामीण सेवा शिविर में त्वरित कार्रवाई

ईस्माइलपुर में वर्षों से अवरुद्ध रास्ता खुलवाकर ग्रामीणों को दिलाई राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत इस्माइलपुर में आयोजित शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच साबित हुआ। शिविर के दौरान प्राप्त एक राजस्व शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करते हुए प्रशासन ने वर्षों से अवरुद्ध रास्ते को खुलवाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की।
ग्रामीण सेवा शिविर में ग्राम इस्माइलपुर निवासी मुंशरीफ पुत्र आसीन (जाति मेव) ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर खसरा नंबर 715 स्थित गैर-मुमकिन रास्ते पर अवैध अवरोध होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि रास्ता बंद होने के कारण उनका परिवार लंबे समय से आवागमन में कठिनाइयों का सामना कर रहा था तथा मानसिक एवं शारीरिक परेशानियों से गुजर रहा था।
शिकायत प्राप्त होते ही उपखंड अधिकारी सत्यवीर सिंह एवं तहसीलदार अभिषेक यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम को मौके पर जाकर रिकॉर्ड एवं वास्तविक स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर तहसीलदार अभिषेक यादव के नेतृत्व में पटवारी सरजीत यादव, आईएलआर रूपसिंह बरेठ, राजस्व टीम एवं ग्राम सरपंच मौके पर पहुंचे।
प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मशीन की सहायता से अवरुद्ध रास्ते को खुलवाया, जिससे वर्षों से चली आ रही समस्या का तत्काल समाधान हो गया। रास्ता खुलने पर ग्रामीणों, विशेष रूप से महिलाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार प्रकट किया।
शिविर के दौरान केवल रास्ते की समस्या का ही समाधान नहीं हुआ, बल्कि भूमि संबंधी विवादों को आपसी समझाइश एवं संवाद के माध्यम से निस्तारित किया गया। इस अवसर पर तीन प्रकरणों में खाता विभाजन के आदेश मौके पर ही जारी कर लाभार्थियों को सौंपे गए। इसके अतिरिक्त रिकॉर्ड शुद्धि के 22 प्रकरणों का निस्तारण कर राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों से परेशान काश्तकारों को राहत प्रदान की गई।
शिविर में विद्युत, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, चिकित्सा एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button