झुंझुनू

मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग करने पर दानदाता का स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

झुंझुनूं चंवरा। बड़ाऊ के पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी हवासिंह बगड़िया के सुपुत्र सुनिल कुमार बगड़िया ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिवप्रसाद चौधरी एवं बड़ाऊ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार बगड़िया ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त सुनिल कुमार बगड़िया का स्वागत करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर सुरेश जी ढाका, रवि झाझडिया एवं मनोज गंढास ने बगड़िया का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button