झुंझुनू
अहलावत द्वारा तेजाजी मन्दिर में 1 लाख रुपये नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के पिलानी में बाईपास रोड. के पास राज अहलावत आवास पर निवर्तमान जिला परिषद सदस्य राज अहलावत ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 1 लाख रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, जिला महासचिव सत्यनारायण बैद, ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष हरपाल पूनियां ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रभारी रिटायर्ड प्रिंसिपल अत्तर सिंह काजला एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बुडानिया ने अहलावत का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



