बरेली

जिला अस्पताल में मनाया गया विश्व क्लब फुट माह 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : जिला अस्पताल में विश्व क्लब फुट माह मनाया गया जिसमें क्लब फुट से ग्रसित सत्ताईस बच्चों का उपचार किया गया जिसमें पांच बच्चों को प्लास्टर , दो बच्चों को पहली बार ब्रेस , पांच बच्चों के ब्रेस बदले गये एवं पंद्रह बच्चों का फॉलोअप किया गया क्लब फुट को चिन्हित करने एवं रेफर करने में आर. बी. एस. के. की टीम, आशा , ए एन एम, स्टाफ नर्स आदि का सहयोग रहता है तथा अब तो देखा जा रहा है कि कुछ प्राइवेट नर्सिंग होम आदि भी ऐसे बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर रहे हैं अब तक बरेली में 300 से अधिक बच्चों का इलाज शुरू किया जा चुका है और ऐसे बच्चे अब अपने पैरों पर चल रहे हैं l इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विश्राम सिंह ,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश गंगवार, डॉ बालकृष्ण प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव प्रदीप शर्मा, सुनील,धर्मपाल आदि मौजूद रहे l राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत और अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से बरेली में क्लब फुट से जूझ रहे बच्चों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है l जिला  अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत और अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से प्रत्येक बुधवार को कमरा नंबर 9 में ऐसे बच्चों का निःशुल्क इलाज किया जाता है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button