एंडेवर एकेडमी प्रोजेक्ट प्रयास, पाकुड़ में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
Tree plantation program held at Endeavour Academy Project Prayas, Pakur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से पाकुड़ प्रखंड परिसर स्थित एंडेवर एकेडमी प्रोजेक्ट प्रयास में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक विकास तिवारी ने की। इस अवसर पर शिक्षक समीर अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार साहा, नीरज कुमार राउत, आशीष रंजन, रिक दास, प्रिया कुमारी एवं मुनमुन कुमारी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। छात्र- छात्राओं ने निरंतर वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस दौरान निदेशक विकास तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और भविष्य में इनके अनेक लाभ मिलते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।


