सिलेमपुर बूथ संख्या 91 में SIR अभियान का निरीक्षण, मतदाता सूची अद्यतन कार्यों की ली जानकारी
Inspection of the SIR campaign at Seelampur Booth No. 91; took stock of voter list updation work.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिलेमपुर ग्राम के बूथ संख्या 91 में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का निरीक्षण शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव एवं झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक ने किया। इस दौरान मैपिंग एवं अनमैपिंग मतदाताओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के क्रम में मतदाता सूची में नामों के सत्यापन एवं अद्यतन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि SIR अभियान का उद्देश्य योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना और त्रुटियों को दूर करना है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बन सके। मौके पर कनीय अभियंता रंजीत मंडल, बीएलओ खुश्बू देवी, बीएलए-2 अंसुर शेख, हेरेनुद्दीन शेख सहित ग्रामीण मौजूद थे।



