गाजियाबाद

शादी की तैयारियों पर फिरा पानी

आग में दहेज का सामान और 5.5 लाख रुपये की नकदी राख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी, गाजियाबाद :  लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में शुक्रवार को एक मकान की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लगने से घर में रखा शादी का लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। हादसे में बेटी की शादी के लिए संजोकर रखा गया कीमती घरेलू सामान, जेवर, कपड़े और करीब साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।
जानकारी के अनुसार, संगम विहार निवासी गुड्डू के मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी पुत्री की शादी के लिए लंबे समय से जुटाया गया सामान ऊपरी मंजिल पर रखा था, जो आग में पूरी तरह नष्ट हो गया। परिवार के अनुसार, शादी के लिए रखे गए जेवरात, कपड़े और अन्य कीमती वस्तुओं के साथ लगभग 5.5 लाख रुपये नकद भी जल गए।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button