उत्तरकाशी

एसएचजी महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों को दी विशेष गहन पुनरीक्षण की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जनपद के विभिन्न विकासखंडों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाना तथा प्रत्येक पात्र मतदाता की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

इसी क्रम में उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी एवं **उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा द्वारा जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं तथा स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन कर रहे हैं तथा सभी पात्र मतदाताओं का विवरण मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज किया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य निर्वाचन संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मतदाता ECINET ऐप, मतदाता सेवा पोर्टल तथा हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

स्वीप उत्तरकाशी के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता एवं विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित गतिविधियां निरंतर संचालित की जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button