भरत पुर
नगर निगम कार्यालय में “शहरी सेवा शिविर” में भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा एवं अतिथियों ने लाभार्थियों को बांटे पट्टे और आर्थिक सहायता के चैक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर । राज्य सरकार के मंशानुरूप आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम कार्यालय परिसर में “शहरी सेवा शिविर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती शिवानी दायमा सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय नगर निगम प्रशासन द्वारा किया गया।
इस शिविर के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों आवेदकों को मौके पर ही स्वीकृतियां, मालिकाना हक (पट्टे) और वित्तीय सहायता राशि के चेक/स्वीकृति पत्र सौंपकर लाभान्वित किया गया।
शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत पारदर्शी तरीके से कुल 93 से अधिक मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर सीधे आमजन को लाभ पहुंचाया गया।
भूखंड व पट्टा वितरण: स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत 23 पट्टे, धारा 69-ए के तहत 3 पट्टे एवं कृषि भूमि नियमन के 17 पट्टों का वितरण कर नागरिकों को उनके आशियाने का मालिकाना हक सौंपा गया।
एवं 19 नामांतरण (म्यूटेशन) के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। साथ ही भवन निर्माण स्वीकृति (BPAS) के 4 एवं SDRC के 4 मामलों को हरी झंडी दी गई।
पी.एम. स्वनिधि योजना (स्ट्रीट वेंडर्स को संबल) छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में 12 लाभार्थियों, द्वितीय किस्त में 7 लाभार्थियों और तृतीय किस्त के तहत 4 लाभार्थियों को ऋण राशि स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा के साथ वरिष्ठ नेता गिरधारी तिवारी, सत्येंद्र गोयल, गिरधारी गुप्ता, भगवान दास शर्मा, प्रेम पाल सिंह, जगत सिंह, लाखन पहलवान, नरेंद्र सिंघल, कपिल फौजदार, आकाश हथेनी सहित शहर के अनेक नागरिक, एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
आयुक्त श्रवण विश्नोई ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को एक ही छत के नीचे त्वरित और पारदर्शी सेवाएं देने के लिए निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविर के बाद भी पट्टों और नामांतरण के लंबित आवेदनों पर त्वरित गति से कार्य किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।


