बरेली

लंबित मानदेय को लेकर प्रेरकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                       
बरेली : साक्षरता मिशन के तहत कार्य कर चुके ब्लॉक के भंडसर, बंजरिया, सावरखेड़ा समेत जिलेभर के प्रेरकों ने अपने 40 माह के बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रेरक संघ की पूर्व जिलाध्यक्ष आशा गंगवार के नेतृत्व में एकजुट हुए प्रेरकों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  डॉ. विनीता से मुलाकात की।
सौंपे गए ज्ञापन में प्रेरकों ने कहा कि उनका 40 महीने का मानदेय लंबे समय से लंबित है। भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जिले से प्रेरकों का डाटा लखनऊ निदेशालय भेजा जाना अनिवार्य है, जो अभी तक नहीं भेजा गया है। प्रेरकों ने मांग की है कि उनका डाटा शीघ्र से शीघ्र निदेशालय लखनऊ को उपलब्ध कराया जाए ताकि उनके रुके हुए मानदेय के भुगतान का रास्ता साफ हो सके।
इस दौरान मुख्य रूप से हेमंत कुमार, अजय जौहरी, प्रदीप कुमार गुप्ता, शबनम सिद्दीकी, विनोद कुमार, मुन्ने बाबू, राम खिलावन, सुनीता, पुष्पा यादव, बलवंत, अनूप कुमार, पंचेश शर्मा और कुमकुम लता समेत जिलेभर के तमाम प्रेरक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button